Search

March 11, 2026 7:43 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आजसू ने झिकरहाटी में बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष दिया धरना

बजरंग पंडित

हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को जनता की परेशानी से लेना-देना नहीं: अफीफ

पाकुड़:आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झिकरहाटी पश्चिमी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।जिसमें मुख्य रूप से युवा नेता अफिफ अमसल मौजूद रहे। अफिफ अमसल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र पूर्व विधायक अकील अख्तर के प्रयास से एमएसडीपी फंड से वर्ष 2014 में बनाया गया था। परंतु इसे चालू करने की दिशा में आज तक कोई पहल नहीं हुई।कहा कि इसी क्षेत्र से वर्तमान मंत्री आते हैं, बावजूद एक स्वास्थ्य केंद्र का चालू नहीं हो पाना इस क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्य है।मंत्री का कहना है कि क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है, परंतु विडंबना है कि एक भी क्षेत्र पाकुड़ विधानसभा का विकसित नहीं है।कहा कि हमारे पाकुड़ जिला से कोयला, पत्थर एवं बालू, हर महीने अरबों रुपए की खनिज संपदा पाकुड़ से बाहर जा रही है,परंतु पाकुड़ की जनता आज इलाज के लिए बंगाल एवं अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य हर नागरिक का अधिकार है, परंतु लोग आज भी अपने अधिकार से वंचित हैं। अफिफ ने ये भी कहा कि अगर स्वास्थ्य केंद्र को अविलंब चालू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बडा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

बाइट- अफीफ अमसल, आजसू पार्टी

IMG 20230726 WA0048
IMG 20230726 WA0050

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर