सतनाम सिंह
Also Read: ईद की खुशियों में घुली इंसानियत की मिठास, समाजसेवी लुत्फल हक ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया भोज
पाकुड़: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार को पाकुड़ स्थित परिसदन से जारी एक बयान के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।बधाई संदेश में मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 2023 को आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के साथ ही देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस का यह पर्व देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
बाइट- आलमगीर आलम ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार।
Also Read: “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” के तहत महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया गया संदेश










