Search

April 29, 2026 9:23 pm

आमड़ापाड़ा में हथियार के बल पर मिठाई की दुकान पर की गई तोड़फोड़,नगद लूट कर भागे लुटेरे।

सतनाम सिंह

मिठाई समेत अन्य सामान को फेंका,दुकान की लाखों की संपति का नुकसान।

पाकुड़:जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित गुप्ता मिष्टान्न भंडार में हरवे हथियार के साथ सरेआम हमला कर सामानों को क्षत विक्षत कर 50 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत अमड़ापाड़ा थाना में दुकान के मुख्य कर्मचारी विश्वनाथ दे के लिखित शिकायत पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 44/23 दर्ज कर पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है। दर्ज शिकायत के अनुसार बुधवार को अपराह्न करीब 1:30 बजे रोज की भांति सभी कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी बीच नामजद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों हरवे हथियार के साथ अचानक दुकान में हमला कर वहां रखे मिठाइयों समेत सभी सामानों को तहस नहस कर दुकान में रखे 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। साथ ही दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट कर उन्हें धमकी देते हुए कहा कि जल्द ही तुम्हारे दुकान के मालिक की हत्या करवा देंगे, उसके बेटे को किडनैप करा देंगे या छेड़खानी और बलात्कार जैसे झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। इस मामले की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।

क्या कहती है पुलिस
मिठाई दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट कर लूट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस आपराधिक कृत्य में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गोपाल कृष्ण यादव, थाना प्रभारी, अमड़ापाड़ा

IMG 20230824 WA0044

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!