राजकुमार भगत
छात्रों एवं शिक्षकों ने तंबाकू सेवन नहीं करने की ली शपथ
पाकुड़। सोमवार को को स्थानीय पाकुड़ पॉलिटेक्निक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम सेंसिटाईजेसन कैम्पेन का आयोजन किया गया ।जिसमे संस्थान के सभी छात्र और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया I कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ को तम्बाकू के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक रूप से आशीष हेम्ब्रम (सी.एच.ओ, पाकुड़) और रेशमा टोपनो (सी.एच.ओ, पाकुड़)द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया I आशीष हेम्ब्रम ने संस्थान में अध्ययनरत सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए बताया की तम्बाकू का सेवन जानलेवा साबित होता है और इससे जहाँ तक हो सके दुरी बना के रहें I संस्थान के प्राचार्य डॉ० ऋषिकेश गोस्वामी ने अपने स्वागत भाषण में पदाधिकारिओं का स्वागत करते हुए छात्रों को आज के कार्यक्रम से सीख लेते हुए तम्बाकू से दूर रहने की सलाह दी I कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति से आये पदाधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से तम्बाकू से संबंधित सभी विशेष जानकारी, आंकडे और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया तथा सभी छात्रों को तम्बाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई । संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार और शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने ऑनलाइन जुड़ते हुए छात्रों से तम्बाकू का सेवन नही करने की अपील की।संस्थान के मुख्य प्रशानिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा ने महामारी रोग के विशेषज्ञ आशीष हेम्ब्रोम (सी.एच.ओ, पाकुड़)और उनकी पूरी टीम को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया । मौके पर परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन, सभी शिक्षकगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
















