Search

June 19, 2026 5:08 pm

रीड की हड्डी कहे जाने वाला पाकुड़ का पत्थर उद्योग को जल्द मिलेगी संजीवनी,मंत्री आलमगीर आलम

सरकार और प्रशासन गंभीर है पत्थर उद्योग के विस्तार के लिए, जल्द ही नए खनन पट्टा को लेकर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मंत्री आलमगीर आलम।

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सह विधायक पाकुड़ काफी गंभीर है पाकुड़ के पत्थर उद्योग के विस्तार के लिए,मंत्री आलमगीर आलम ने बताया की जब से कांग्रेस और जेएमएम की गठबंधन की सरकार बनी है तब से केंद्र में बैठी सरकार ने झारखंड सरकार को परेशान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। झारखंड सरकार को तंग करने के लिए कभीईडी तो कभी सीबीआई के नाम से डराने की कोशिश की गई,लेकिन झारखंड सरकार डरने वाली नही है,झारखंड सरकार अपने हर गंतव्य पर सही तरीके से पहुंच चारो तरफ विकास की गाथा लिखी चुकी है जनता सब जानती है और जनता सही समय पर सबक सिखाना जानती है,मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम ने बताया की 2020 से 2023 तक सैकड़ों पत्थर खदान की लीज समाप्त हो चुकी है,जिनपर सैकडों क्रेशर निर्भर थे,जो अब बंद है,पत्थर उद्योग बड़े पैमाने पर बंद होने से पत्थर मालिक और पत्थर उद्योग से जुड़े मजदूर के सामने जीवन यापन चालान काफी मुश्किल हो गया है,लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है झारखंड सरकार जल्द ही जिला प्रशासन को अनुमति प्रदान करेगी नए पत्थर खनन पट्टे की लीज स्वीकृत हेतु,फिर से पत्थर उद्योग को संजीवनी मिलेगी,फिर वही पुराने लौटेंगे, पत्थर उद्योग के व्यवसाय करने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखेगी।ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम ने जिले वासियों को भरोसा दिया है जल्द बहुरेंगे पाकुड़ के पत्थर उद्योग के दिन।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!