Search

June 19, 2026 7:18 pm

आजसू पार्टी का हुंकार बिजली नियमित नहीं होने पर 5 सितंबर को होगा चक्का जाम

बजरंग पंडित

एक तरफ देश चांद पर पहुंच गया लेकिन पाकुड़ प्रशासन और जन प्रतिनिधि पाकुड़ वासियों को फिर से लालटेन युग की और धकेल रहे है।

पाकुड़ : आजसू पार्टी के बैनर तले जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में आजसू पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिजली सब स्टेशन में आकर नियमित बिजली आपूर्ति नही मिलने को लेकर जमकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा स्थानीय विधायक सह मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल सांसद विजय हांसदा के उदासीनता रवैया के चलते पाकुड़ की जनता बिजली को लेकर त्राहिमाम है पाकुड़ जिले में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों में काफी रोष है। विभाग लोड शेडिग के नाम पर बिजली काट लेता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग की मनमानी के कारण लोगों को नियमित बिजली नहीं मिल रही है शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता है तो आजसू पार्टी आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को विवश होगी 4 सितंबर तक बिजली आपूर्ति में सुधार नही होती है तो 5 सितंबर को आजसू पार्टी सड़क जाम करेगी ।लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी जनता का फोन भी नहीं उठाते हैं। फोन पर बिजली से संबंधित जानकारी लेने पर विभागीय अधिकारी भड़क जाते हैं।बिजली विभाग अपना रोना रोते है कम मेगावाट बिजली मिलने के कारण चार दिनो से जिले में नियमित आपूर्ति करने में परेशानी हो रही थी। आजसू पार्टी ने पाकुड़ ग्रिड से पाकुड़ का बिजली पथरिया भेजा जाता है जिसका पुरजोर विरोध किया पाकुड़ ग्रिड से दूसरे जिला में बिजली आपूर्ति नही हो ।आजसू पार्टी ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर मांग पत्र सौपा.

बाइट- आलमगीर आलम, जिला अध्यक्ष आजसू पार्टी

बाइट- गिरघारी सिंह मुंडा सहायक अभियंता बिजली विभाग पाकुड़

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!