सतनाम सिंह
हिरणपुर प्रखंड के भाजपा कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने बैठक की बैठक मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में बूथ स्तर पर मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की किया गया। साथ ही मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 14 पंचायत से प्रभारी नियुक्त किया गया, जिसमें हर घर से 2 चुटकी मिट्टी अमृत कलश में संग्रह किया जाएगा जिसका उद्देश उन बहादुर संवत्रता सनानियो और वीरों का सम्मान करना है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों की याद में एक इस्मारक का निर्माण होगा जिसे सिला फलकम का नाम दिया गया है, और इस पर उस क्षेत्र के सभी सेनानियों के नाम दर्ज किए जाएंगे । मौके पर जिला मंत्री जामू मरांडी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुलेमान मुर्मू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सेन, गुरुदयाल सहा,पास्टर सोरेन, बिपलब दे, मनोज साहा,सुकुमार मंडल, महेश साहा,बलदेव साहा,तरुण सहा,दसरत साहा,निरंजन भंडारी, राजेंद्र सहा,राम सेन,राम मुर्मू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।।












