Search

June 19, 2026 9:16 pm

बीडीओ ने बागवानी (वृक्षारोपण) सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ मनोज कुमार ने बागवानी (वृक्षारोपण) सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम बीडीओ मनोज कुमार ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बसेतकुंडी पंचायत के धावाडंगाल में लाभुक सुनीता देवी एवं लिली मुर्मू के यहां निरीक्षण किया वहीं तेतुलिया पंचायत के मिरु किस्कु एवं आबेद हेम्ब्रम के जमीन पर किए गए वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य सही पाया गया। साथ ही अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।निरीक्षण के क्रम में मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू, पंचायत सचिव अभिजीत कुमार एवं संबंधित पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।

IMG 20230908 WA0043

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!