धीरेन साहा
महेशपुर प्रखंड प्रमुख के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित की गई। बीएलटीएफ की बैठक में मुख्य रूप से 11 सितंबर से प्रारंभ होने वाले मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण के सफल संचालन को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। साथ ही कालाजार छिड़काव कार्य की समीक्षा की गई। बताया गया कि चिन्हित 65 गांव में से 42 गांव में छिड़काव कार्य पूर्ण हो गया है। आगामी 18 सितंबर को सीएचसी केंद्र महेशपुर परिसर में आयोजित होने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीडीओ सह सीओ उमेश मंडल,सीएचसी केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार किस्कू, बीएएम शैलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि कलाम अंसारी,महिला पर्यवेक्षिका अलावे अन्य उपस्थित थे।










