Search

June 21, 2026 5:30 pm

संग्रामपुर में हुआ फ्री डेंटल कैंप का आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । रविवार पाकुड़ प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत भवन में मां पार्वती डेंटल क्लिनिक डॉ. विकाश कुमार के सौजन्य से एक फ्री डेंटल कैंप का आयोजन किया गया । जिसमे संग्रामपुर पंचायत के ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे के प्राइमरी सेक्शन के करीब सैकड़ो महिला, पुरूष एवं बच्चों का दांत का चेकअप डॉ. विकास कुमार के द्वारा किया गया। इस कैंप में दांत से संबंधित सुरक्षा एवं सावधानी पर प्रकाश डाला गया। जांच टीम के सदस्यों ने स्वस्थ, साफ एवं मजबूत दांत हेतु बच्चों को आवश्यक सुरक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। भविष्य में दुबारा एक फ्री डेंटल कैंप का आयोजन इस पंचायत भवन में किया जाएगा। लाइफलाइन पॉली क्लिनिक के संचालक जावेद नदीम ने अपनी उपस्थिति में कैंप लगवाया इस बात की जानकारी डॉ विकास कुमार ने दी। मौके पर संग्रामपुर के मुखिया मुकेश माल पहाड़िया, उप मुखिया जलालुद्दीन एवं अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

IMG 20230910 WA0003

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!