Search

June 19, 2026 7:32 pm

दो दिनों के अंदर टोटो एवं ऑटो का कराए पंजीकरण, नहीं तो होगी कार्रवाई

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिले में अवैध रूप से टोटो एवं ऑटो का परिचालन बिना पंजीयन के धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसको लेकर जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पाकुड़ जिले के अंदर बहुत सारे टोटो, ऑटो का परिचालन बिना रजिस्ट्रेशन के एवं अवयस्क चालक के द्वारा परिचालन किया जा रहा है। जिससे आए दिन जिले के अंदर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। प्रायः देखा जा रहा है कि जुगाड़ से बनाए गए टोटो बंगाल बॉर्डर के रास्ते जिले में प्रवेश करते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी सभी जिलों के टोटो चालकों को पंजीकरण कराने को लेकर निर्देशित किया था। परन्तु अभी तक एक भी टोटो, ओटो का पंजीकरण जिला परिवहन कार्यालय से नहीं कराया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने अंतिम निर्देश देते हुए कहा कि जिला के अंदर जितने भी टोटो एवं ऑटो पंजीकरण नहीं कराए हैं। वह अपना पंजीकरण दो दिनों के अंदर पंजीकरण करवा लें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम सुसंगत धाराओं के अंतर्गत टोटो वाहन स्वामी के ऊपर दंड की राशि वसूल की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!