प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा: भरण-पोषण से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले में लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी सैफुल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालझारी गांव निवासी सैफुल अंसारी, पिता बसीर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस केस संख्या 105/18 में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी पुलिस की निगरानी में था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लंबित मामलों के निष्पादन और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है।






