Search

June 21, 2026 3:39 pm

पोटो हो खेल योजना में लाएं प्रगति: बीडीओ

राजकुमार भगत

पाकुड़। हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने अपने कार्यालय वेश्म में मनरेगा एवं आवास योजना की समीक्षा सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया एवं अभियंता के साथ समीक्षा बैठक कर सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को मनरेगा मजदूरों का केवाईसी कैम्प मोड में कराने का निर्देश दिया। ताकि एबीपीएस के जरिए ससमय मजदूरों को भुगतान हो सके।सभी एनएमएमएस मेट के माध्यम से ससमय कराने, आवास निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने टपक सिंचाई से होने वाले लाभ के बारे में सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिव को बताया और कहा कि 65000 के लागत से लगनेवाली टपक सिंचाई योजना में 10 प्रतिशत अंशदान लाभुकों को देना होगा तथा 90 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी। इन योजनाओं का लाभ सभी बिरसा हरित ग्राम लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, कनीय अभियंता प्रेमचंद टुडू, परेश भारती, सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

IMG 20230923 WA0026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!