Search

June 19, 2026 11:51 pm

उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्या त्वरित कार्रवाई करने का पदाधिकारियों को दिये निर्देश।

राजकुमार भगत

पाकुड़। आम जनमानस के
समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता जमीन से संबंधित मामले एवं शिकायत आये।जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई करे व एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे । ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि, एसएमपीओ पवन सिंह उपस्थित थे।

IMG 20230926 WA0020

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!