Search

June 19, 2026 11:46 am

बीजेपी नेता बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा,समस्याओं से हुए रूबरू

सतनाम सिंह

वर्तमान सांसद व विधायक को पाकुड़ के विकास में दिलचस्पी नहीं: बाबूधन

पाकुड़: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता सह राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने गुरुवार को पाकुड़ सदर प्रखंड के जमशेरपुर,पोराबागान व गूलदाहा गांव का दौरा किया।उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क की समस्या को मुख्य रूप से रखा।भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है।मुझे आश्चर्य लग रहा है कि वर्तमान सांसद जेएमएम पार्टी से हैं। जिनका अभी सरकार है। इसी सरकार में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में शामिल है।कांग्रेस से पाकुड़ विधानसभा के विधायक आलमगीर आलम मंत्री के पद पर आसीन है। इसके बावजूद क्षेत्र में समस्याओं का अंबार चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल जेएमएम और कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर चाहें तो इन समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकता है। लेकिन यहां के नेताओं में इच्छाशक्ति बिल्कुल भी नहीं दिखती है। पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यहां के जनप्रतिनिधियों के कमजोर इच्छाशक्ति को दर्शाता है।भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव के समय नेता आते हैं और वोट लेने के बाद अपने वादों से मुकर जाते हैं। ऐसे नेताओं के बारे में आप ग्रामीणों को समझना होगा। आप के वोट से पावर हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। आपके हित में काम नहीं कर सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। ऐसे नेताओं से आपको सावधान रहना है।भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने सांसद विजय हांसदा को लेकर कहा कि आज क्षेत्र में उनके विरुद्ध आवाजें उठ रही है। इसके पीछे एक ही वजह है कि ग्रामीणों से वोट लेकर धोखा किया। विकास के मामले में कोई उपलब्धि नहीं रहा। इस सरकार ने चुनाव में बड़े बड़े वादे किए। युवाओं को रोजगार देने की बात कही।रोजगार नहीं दे पाए तो भत्ता देने का वादा किया। आज कितने युवाओं को रोजगार या भत्ता मिला, यह सोचने वाली बात है। युवाओं के साथ सिर्फ छलावा किया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर धर्म और जाति के लोगों के लिए काम किया। देश की आज पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई बनी है। आप भाजपा का साथ देकर देश के विकास में योगदान दिजिए । उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप किसी के बहकावे में नहीं आए। आने वाले चुनाव में ऐसे नेताओं को वोट से हराकर करारा जवाब दिजिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!