Search

June 21, 2026 5:00 pm

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई स्वच्छता की जानकारी

राजकुमार भगत

पाकुड़। 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत शुक्रवार को नगर परिषद पाकुड़ द्वारा शहर के मुख्य मार्ग में जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक शो के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l इस क्रम में नगर परिषद की ओर से हाटपड़ा चौक , बिरसा चौक , हरिन चौक गांधी चौक आदि में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूकता करने का प्रयास किया गया। बताया गया की एकल यूज प्लास्टिक किस प्रकार से खतरनाक हो सकते हैं। आसपास की गंदगी से क्या हानि हो सकती है। आदि की जानकारी नाटक एवं संगीत के माध्यम से दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!