अमर भगत
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार 1 अक्टूबर को प्रखंड बिकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने प्रखंड परिसर में सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान कचरा मुक्त भारत स्वच्छता जागरूक कार्यक्रम आयोजित की गई।उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न स्कूल के बच्चे बच्चियों के साथ प्रखंड के प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और जागरूकता के प्रति मिसाल दी ।वही कार्यक्रम के तहत संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता की मदद से हम अपने शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को स्वच्छ रख सकते हैं आसपास साफ सुथरा रखना जरूरी है जो कि हमारे जीवन के लिए आगे चलकर बहुत लाभदायक साबित होगी जिसका हमलोग अंदाजा भी नही लगा सकते कि स्वच्छता हमारे लिए कितना फायदेमंद है।
वही मुख्य बाजार में मुखिया गयालाल देहरी ,पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि विजय भगत के द्वारा बाजार के मुख्य सड़क सहित अगल-बगल हुई गंदगी को सफाई कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।












