Search

July 18, 2026 11:38 pm

फरार प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा

पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक आपराधिक मामले में फरार प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक 08 अप्रैल 2026 में दर्ज मामले के नामजद अभियुक्त फारूक शेख उर्फ उमर फारूक (पिता- सलीम शेख), ग्राम इशाकपुर टोला फतेहपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 109(1), 118(1), 118(2), 126(2), 303(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!