Search

June 19, 2026 5:09 pm

जन शिकायतों को नजर अंदाज करने वाले पदाधिकारी पर होगी विभागीय कार्रवाई

सतनाम सिंह

पाकुड़। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जन शिकायत में आए शिकायतों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए त्वरित समाधान कर एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट दे। उपायुक्त ने कहा जन शिकायत को नजर अंदाज न करें।जन शिकायत में आए आवेदन पर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो वैसे पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!