बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड के पोखरिया एसएचजी ग्रुप के मनमानी के खिलाफ कार्डधारी पोखरिया पंचायत पहुँचकर मुखिया को शिकायत करते हुए महेशपुर एमओ के नाम पर एक आवेदन सौंपा है. वही लाभुक अरुण प्रसाद भगत, सोहन मोहली, धर्मेंद्र रविदास, पवन रविदास, पोरान मोहली, मिरिल हेम्ब्रम, अमीन मोहली, पानमुनि सोरेन, उषा देवी, सोना मुर्मू, मधु रविदास, दुलाड मरांडी, मुस्कान कुमारी, शर्मिला देवी, दुर्गा टुडू, बीटी मुर्मू, मिठुन रविदास सहित सैकड़ों कार्डधारियों ने बताया कि पोखरिया एसएचजी सुशीला मोहली ने विगत दो माह से चावल नही दिया है. बताया कि डीलर का लड़का हम सभी लाभुकों का फिंगर ले लेने के बाद चावल अभी नहीं आया है कहकर दो माह का राशन अभी तक नहीं दिया है. लाभुकों का कहना है कि उन्हें पिछले दो माह का राशन दिलाते हुए डीलर के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है.
इस संबंध में महेशपुर एमओ नौरीक रविदास ने कहा कि लाभुकों ने लिखित शिकायत कर कई माह तक राशन नही देने की लिखित शिकायत की हैं, जांच कि जा रही है दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किया जाएगा।










