Search

June 19, 2026 9:16 pm

तकनीकी विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक, उपायुक्त ने दिया निर्देश

राजकुमार भगत

पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी विभाग के द्वारा चलायें जा रहे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें भवन प्रमंडल,भवन निगम,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विकास प्रमंडल,एनआरईपी विभाग एवं लघु सिंचाई में चल रहे योजनाओं की समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि पानी का की समस्या के निदान हेतु अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड में वेयर का निर्माण को लेकर स्थल का चयन कर उपायुक्त से स्वीकृति प्राप्त कर, डीपीआर तैयार कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करे।उपायुक्त ने भवन निगम के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया की जो भी भवन बन कर तैयार है और हैंडओवर नहीं हुए है, वैसे सभी भवन का प्रतिवेदन उपायुक्त को उपलब्ध करायें। वही भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि मुख्यालय में जितने भी ऑफिसर क्वार्टर एवं कर्मी क्वार्टर जर्जर है उसका आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!