सतनाम सिंह
Also Read: झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव का किया जोरदार स्वागत, अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर गांव में एक किसान का भैंस चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीडित किसान सितेश कुमार ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर उल्लेख किया है कि बीते 1 अक्टूबर की रात मेरा भैंस चोरी हुई है. वादी ने बताया है कि गांव स्थित पुराने अस्पताल में भी मुख्य द्वार की चोरी उसी रात को हुई है. बताया कि बार- बार कुछ ना कुछ चोरी हो रहा है. जिसमें गांव के ही बिनोद यादव और अकबर शेख के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा. पुलिस वादी के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज की है।










