Search

June 19, 2026 5:09 pm

कैदियों को जेल मैनुअल के अनुसार ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन दें : उपायुक्त।

सतनाम सिंह

निजी अंगरक्षकों पर की गई समीक्षा

पाकुड़। उपायुक्त पाकुड़ की अध्यक्षता में जिला सुरक्षा समिति एवं कारा सुरक्षा समिति की बैठक की गई।
बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों- बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों – बंदियों के परिजनों से मुलाकात, स्वास्थ् सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी की कार्यशीलता, सायरन , भोजन, पान, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं कारा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि कारा में कैदियों – बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों बंदियों को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरतें।
वहीं उन्होंने कारा में कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की उपलब्धता, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। बंदियों को उनके परिजनों के द्वारा भेजे गए सामग्री का कड़ाई से सीसीटीवी कैमरा के नजर में जांच के बाद ही कारा के अंदर प्रवेश देने का निर्देश दिया गया।जिला सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने निजी अंगरक्षक उपलब्ध कराने के लिए जिले में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। प्राप्त आवेदनों पर निःशुल्क और सशुल्क निजी अंगरक्षक उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद कुछ आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जेलर ललन कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!