Search

June 19, 2026 9:31 pm

उपायुक्त ने जिले के सभी पत्थर खनन पट्टेधारियों एवं क्रशर संचालकों के साथ बैठक की।

सतनाम सिंह

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सभी जिले के सभी पत्थर खनन पट्टेधारियों एवं क्रशर संचालकों के साथ बैठक कर खनन पट्टाधारियों को खदान संचालन में सभी नियमों के अनुपालन की जानकारी दी,नियमों के तहत खदान और क्रशर प्लांट की घेराबंदी करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, सूचना पट्ट लगाने, व्यवसायिक स्थल पर संपूर्ण दस्तावेज रखने, निरीक्षण पंजी रखने, क्रशर प्लांट में प्रदूषण मापक यंत्र लगाने, प्रदूषण नियमों के अनुपालन को लेकर जल छिड़काव एवं पौधा लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइन बोर्ड में संचालक का नाम, पता, अनुज्ञप्ति नंबर, खाता नंबर, प्लॉट नंबर एवं खनन क्षेत्र का स्पष्ट विवरण होना चाहिए, खनन पट्टा में निर्धारित क्षेत्र के बाहर खनन कार्य काम करते पाए गए तो प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी वाहनों के आगे पीछे नंबर प्लेट लगाना,माइनिंग एरिया का मापी 31 अक्टूबर तक करने वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्देश दिया।मौके पर एसडीओ हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, माइनिंग इंस्पेक्टर पिंटु कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार समेत सभी पत्थर खनन पट्टेधारी एवं क्रशर संचालकों उपस्थित थे।

IMG 20231009 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!