Search

June 19, 2026 1:36 pm

सुरक्षित बचपन के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पेंटिंग सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया है।

अमर भगत

अमडा़पाडा़-प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर स्थित हाई स्कूल एवं अमडा़पाडा़ में झारखंड विकास परिषद द्वारा सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में पेंटिंग सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता मार्टिना हेंब्रम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने का है।वही परियोजना समन्वयक मनोरंजन सिंह ने कहा की समझ में अनेक कुरीतियों हैं जिससे खास कर बालिकाओं पर इसका विपरीतअसर पड़ता है, जिससे बाल अधिकारों का हनन होते प्रत्येक दिन क्षेत्र में देखा जाता है।जब कि समाज की बेटियां आगे नहीं आएंगे तब तक हमारा समाज गरीबी निरक्षरता एवं बाल विवाह, बाल शोषण ,शोषण बाल संरक्षण व मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध देखने को मिलेंगे. इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा सरिता मरांडी ने कहा कि हम बाल शोषण एवं बाल विवाह का भरपूर विरोध करेंगे.वहीं प्रियंका मरांडी,लक्ष्मी मुर्मू आदि ने कहा कि हमारे समाज में आज भी लड़कियों को दो नजर से देखा जाता है उसे आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जाता है.इस अवसर पर पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में बाल शोषण शिक्षा समाज में गैर बराबरी एवं सामाजिक बुराइयों को लेकर पेंटिंग बनाया गया, इस पेंटिंग इस पेंटिंग प्रतियोगिता में पूजा कुमारी प्रथम,द्वितीय लक्ष्मी मुर्मू ,तृतीय सरिता कुमारी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया उन्हें अजय मुर्मू मार्टिना हेंब्रम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.इस मौके पर किशोरियों को एक शपथ दिलवाया गया कि हम कभी बाल विवाह नहीं करेंगे ,शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे तथा कभी शिक्षा से वंचित नहीं होंगे.इस कार्यक्रम को इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक हीरालाल कौल, शिक्षिका प्रति कुमारी , छात्रा रश्मि मढैया ,आंचल कुमारी पूजा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!