Search

June 19, 2026 5:08 pm

शक्ति की उपासना की पूजा नवरात्र कलश स्थापना के साथ शुरू हुई

बजरंग पंडित

पाकुड़िया शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र रविवार को पाकुड़िया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया , जो अगले नौ दिनोंं तक चलेगी । कलश स्थापना कर नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की गयी । गायत्री शक्तिपीठ पाकुड़िया के संस्थापक शेषनाथ चौधरी ने बताया कि पर्वतराज हिमालय के घर इनका जन्म हुआ था, इसलिए इन्हें शैलपुत्री के रूप से जाना जाता है । मां शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल और कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है । देवी शैलपुत्री चंद्रमा के समान उज्ज्वल हैं । इनके मस्तक पर सोने का मुकुट और अर्धचंद्र है । इनका वाहन वृष है । इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल-पुष्प सुशोभित है । मां शैलपुत्री का संबंध चंद्रमा से है । कुंडली में चंद्रमा का संबंध चौथे भाव से होता है । इसलिए मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में शांति और स्थिरता आती है । साथ ही सुख-सुविधा, पैतृक संपत्ति, वाहन, जायदाद, मनपसंद जीवनसाथी और अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!