बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रशिक्षु डीएसपी अमन आर्यन , पुलिस निरीक्षक संभु सहाय एक्का एवं थाना प्रभारी अभिषेक राय ने शनिवार को संयुक्त रूप से पाकुड़िया बाजार एवं सुदूरवर्ती गांव क्षेत्र के विभिन्न मंदिर एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबान्ध , पाकुड़िया एवं कई दुर्गा पूजा पंडाल के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षु डीएसपी अमन आर्यन ने सभी पूजा पंडाल कमेटी से नियमों का पालन करने का आग्रह किया एवं पंडालों में प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने,सीसीटीवी कैमरा की निगरानी रखने को कहा । उन्होंने पाकुड़िया एवं मोगलाबान्ध सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष से आवश्यक जानकारी लिया । साथ ही उन्होंने अग्निशामक यंत्र रखने एवं एक हेल्प डेस्क बनाने का सभी पूजा पंडालों को निर्देश दिया। साथ ही डीएसपी अमन आर्यन ने सभी पूजा पंडाल एवं मंदिर कमेटी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया । मौके पर पूजा कमिटी के अलावे अन्य मौजूद थे।











