बजरंग पंडित
शारदीय नवरात्रि के महाअष्टमी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने बरहरवा प्रखण्ड अंर्तगत विभिन्न पंचायतों के करेला,बरारी, गणेशपुर,शुक्रवासिनी,कालू बेलडांगा,रिसोर,ग्रामशीर,,रानी ग्राम,मालीन,चणडीपुर,बरहरवा नगर पंचायत के बंगलीपाड़ा, हाटपाडा़, रेलवे कलौनी.. आदि ग्रामों में स्थित दुर्गापूजा पंडाल का भ्रमण कर माता का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा पंडाल मे उपस्थित पुजा कमिटी के सदस्यों एवं बड़े बुजुर्ग से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि यह राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय का जश्न है। उन्होंने श्रद्धा का महापर्व दुर्गापूजा पर समस्त झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष और उल्लास के साथ त्योहार मानने की बात कही। साथ ही कहा कि भाईचारा कायम रहे यही ईश्वर से कामना करता हूं।मौके पर जिला अध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अश्वनी आनन्द, जिला उपाध्यक्ष नाबिद अंजुम, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल साहा, सोशल मीडिया प्रभारी अनंत लाल भगत,अ.कादिर,सुधीर घोष,अ.करीम एवं सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।












