Search

October 28, 2026 5:32 pm

सेना भर्ती अभियान के दौरान मची ऐसी भगदड़, देखते ही देखते बिछ गईं लाशें…

[ad_1]

ब्रेजाविल. कांगो गणराज्य की राजधानी ब्रेजाविल  (Brazzaville) में एक स्टेडियम में रातों-रात कम से कम 31 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. सरकार ने मंगलवार को स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब सेना भर्ती अभियान के दौरान भगदड़ हुई थी.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार रात को ओर्नानो स्टेडियम में हुई, जहां 14 नवंबर को सेना भर्ती अभियान शुरू किया गया था. इसमें सीधे तौर पर भगदड़ का जिक्र नहीं था, लेकिन कहा गया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. एक बयान में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है और 31 बरामद शवों और 140 से अधिक घायलों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शोक घोषित किया गया है. पहले के आकड़ों में 37 मौतों का जिक्र था, हालांकि बाद में इसे संशोधित कर दिया गया.

इस देश की फौज ही करती है महिलाओं से रेप, वेश्यावृत्ति में धकेल दिए जाते हैं बच्चे! पढ़कर चौंक जाएंगे

सेना भर्ती अभियान के दौरान मची ऐसी भगदड़, देखते ही देखते बिछ गईं लाशें, 31 युवकों की मौत

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दर्जनों घायल युवक बास्केटबॉल कोर्ट के फर्श पर फैले हुए दिखाई दे रहे थे. स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह भगदड़ उन युवकों द्वारा भड़काई गई जो सेना में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा करना चाह रहे थे. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार, पुरुष बेरोजगारी 20 प्रतिशत से अधिक है. इसी तरह अगस्त में हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे खेल प्रशंसकों की भगदड़ में 12 की मौत हुई थी और लगभग 80 लोग घायल हुए थे.

Tags: Army recruitment, Died

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!