Search

June 19, 2026 3:41 pm

Animal: ‘ऊल-जलूल, दिमाग घुमा देने वाली हिंदी’, रश्मिका का डायलॉग सुन लोगों ने पकड़ा सिर, याद आया गोलमाल का Lucky

[ad_1]

मुंबईः रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ लंबे समय से सुर्खियों में है. जब से फिल्मसे रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 1 दिसंबर को खत्म हो जाएगा. फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसकी दर्शकों ने जमकर तारीफ की. दर्शकों में इस फिल्म को देखने का क्रेज साफ देखा जा सकता है. वैसे तो एनिमल का ट्रेलर जबरदस्त चर्चा में है, लेकिन इसमें एक सीन ऐसा है जो खासतौर पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं.

दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म में रश्मिका, रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. इस सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर एक्ट्रेस को जमकर निशाने पर ले रही हैं. रश्मिका का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वहकह रही हैं – ‘और प्यार जोग नहीं रोग है. मैं दिल से चाहती हूं कि काश वो उस दिन मर गए होते.’ एक्ट्रेस ने इस डायलॉग को जिस अंदाज में बोला है, उसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

कई रश्मिका की हिंदी का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई उनके डायलॉग बोलने क तरीके का. एक यूजर ने रश्मिका का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘लोग रश्मिका के बारे में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं. लेकिन, बहुत ही गंदी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी.’ एक और यूजर ने लिखा- ‘समझ भी नहीं आया और सुनकर अच्छा भी नहीं लगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अभी तक समझ नहीं आ रहा कि डायरेक्टर ने इस सीन को कैसे अप्रूव कर दिया.’ वहीं कुछ ऐसे भी यूजर हैं जो रश्मिका के डायलॉग की तुलना गोलमाल के तुषार कपूर से कर रहे हैं.

animal, rahsmika mandanna, ranbir kapoor, animal trailer, Golmaal, tusshar kapoor, rashmika mandanna got trolled, rahsmika mandanna troll, rahsmika mandanna animal, rahsmika mandanna movies, rahsmika mandanna upcoming movie, rahsmika mandanna role in animal, animal release date, ranbir kapoor animal release date, animal film full cast, bobby deol role in animal, animal film budget, rahsmika mandanna movies, rahsmika mandanna filmography, rahsmika mandanna boyfriend, rahsmika mandanna engagement, rahsmika mandanna instagram, rahsmika mandanna hindi film, rahsmika mandanna wikipedia, bollywood news in hindi, entertainment news

रश्मिका मंदाना का उड़ा मजाक. (फोटो साभारः ट्विटरः @shaho_ka_shah)

डायलॉग की अस्पष्टता ने लोगों को परेशान भी कर दिया है और रश्मिका की एक्टिंग स्किल्स पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर रश्मिका की आलोचना की लहर दौड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि रश्मिका ने डायलॉग तमिल एक्सेंट में बोला है, जिससे दर्शकों को यह समझने में मुश्किल हो रही है. वहीं अन्य लोग उनके एक्सप्रेशन्स को लेकर भी उन्हें निशाने पर ले रहे हैं.

बता दें, रणबीर कपूर की फिल्म दुनियाभर में पांच भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डीमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, बबलू पृथ्वीराज और सिद्धांत कर्णिक भी अहम रोल में हैं. 201 मिनट की लंबाई वाली फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसे लेकर रणबीर कपूर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. रणबीर फिल्म में एक्शन और ढेर सारा खून-खराबा मचाते नजर आएंगे.

Tags: Bollywood, Entertainment, Ranbir kapoor, Rashmika Mandanna



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!