सतनाम सिंह
पाकुड/ पाकुड उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देश पर एमवीआई सुदीप कुजूर का लगातार जांच अभियान जारी है, उपायुक्त के सख्त निर्देश पर गुरुवार देर शाम को एमवीआई सुदीप कुजूर ने मुफस्सिल थाना के सामने जांच अभियान चलाया जहां गिट्टी लदा एक वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 67B 6867 है,कागजाद के जांच हेतु गाड़ी की रोका गया जहां वाहन से संबंधित कागजाद मांगे गए,लेकिन जांच उपरांत वाहन के कागजाद में कई तरह की कमी पाई गई,एमवीआई सुदीप कुजूर ने वाहन को जप्त कर मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया है और निर्देश दिया गया की जल्द से जल्द जुर्माना भर अपने गाड़ी के कागजाद को दुरुस्त करा ले वाहन मालिक।










