Search

June 19, 2026 3:43 pm

छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया गया.

बजरंग पंडित

भारती फाऊंडेशन के द्वारा संचालित क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के सात विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर का भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों में कृषि विज्ञान में रोजगार के अवसर, मृदा परीक्षण के महत्व, मौसम का पूर्वानुमान, मत्स्य पालन, सुकर व बतख की समेकित रूप से पालन की विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर बीईईओ महेशपुर तरुण कुमार घाटी, वैज्ञानिक सह प्रधान संजय कुमार, भारती फाऊंडेशन के अरुण कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!