बजरंग पंडित
महेशपुर थाना अंतर्गत बजाज शोरूम के समीप रविवार देर शाम को ट्रैक्टर के धक्के से भूटभूटिया चालक घायल. जानकारी के अनुसार भूटभूटिया चालक महेशपुर मुस्लिम टोला निवासी पिंटू शेख (24) डाकबंगला चौक से अपना घर लौट रहा था. इसी दरम्यान बजाज शोरूम के समीप विपरीत दिशा से तेजरफ्तार डस्ट लदा ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे भूटभूटिया के परखच्चे उड़ गए. हादसे में भूटभूटिया चालक पिंटू शेख घायल हो गया. वही आसपास के ग्रामीणों ने घायल भूटभूटिया चालक को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सकों ने घायल भूटभूटिया चालक का प्राथमिक उपाचर कर घर भेज दिया. उधर महेशपुर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर डस्ट लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है.










