Search

June 19, 2026 2:17 pm

मलेरिया प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा:- बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मलेरिया प्रभावित गांवों में बीडीओ और सीएचसी प्रभारी की मौजूदगी में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी व सीएचसी प्रभारी मोहम्मद खालिद अहमद ने ग्रामीणों से कहा कि मलेरिया बीमारी मच्छर के काटने से फैलता है। इसके अलावा कई तरह के किट और मच्छर हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बीमारियों से बचने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखें। नाले व वैसे स्थान जहाँ पानी का जमाव लम्बे समय से है वहाँ नियमित सफाई करें। सजग रहकर बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रखण्ड क्षेत्र के बँसी, जमड़ी, माकिनकित्ता, कासकुट्टा, बड़ा कासकुट्टा, छोटा कासकुट्टा आदि गाँव में कुल 400 मच्छरदानी का वितरण किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!