Search

June 19, 2026 2:16 pm

पुलिस अधीक्षक पाकुड़ का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किया स्वागत

राजकुमार भगत

पाकुड़ । वुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में जिले के नए पुलिस कप्तान प्रभात कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। श्री श्याम यादव ने पुलिस अधीक्षक को पाकुड़ जिले से अवगत कराया एवं साथ ही कार्यकर्ताओं से परिचय कराया । एसपी ने भी उनका अभिवादन को स्वीकार किया एवं कहा की हमारा दरवाजा हर हमेशा आम जनता के लिए खुला है। किसी भी दिन कार्य दिवस में जनता अपनी समस्याएं हमारे पास रख सकते हैं। हर कार्य कानून के दायरे में किए जाएंगे। किसी प्रकार की सूचना हो तो हमें दे सकते हैं। 2 4 घंटे पुलिस जनता की सेवा में उपस्थित है। मौके पर मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौबे पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोदीन शेख, नगर उपाध्यक्ष दयानंद भगत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!