बजरंग पंडित
Also Read: भीषण गर्मी में प्रशासन की ‘जल राहत’ मुहिम तेज, चौक-चौराहों से लेकर दफ्तरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल।
पाकुड़िया के सिदपुर में मकर संक्रांति पर आयोजित गरम पानी मेला में मनोरंजन के लिए सोमवार को भारी संख्या में भीड़ उमड़ी । इस दौरान मेला का जायजा लेने अपर समाहर्ता कृष्ण कांत कनबड़िया अपने परिवार एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों के साथ गरमकुंड पहुंचे और कुंड सहित मेला का जायजा घूम घूम कर लिया। मौके पर उन्होंने कहा की गरमकुंड का नजारा बिल्कुल ही आकर्षक एवं रमणीय है। इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर टूरिज्म को बढ़ावा दी जा सकती है। मौके पर बीडीओ साइमन मरांडी,थाना प्रभारी अभिषेक राय , ए एस आई पप्पू चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।





