Search

November 20, 2026 8:42 am

अपर समाहर्ता अपने परिवार एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे सिदपुर गर्म कुंड मेला।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया के सिदपुर में मकर संक्रांति पर आयोजित गरम पानी मेला में मनोरंजन के लिए सोमवार को भारी संख्या में भीड़ उमड़ी । इस दौरान मेला का जायजा लेने अपर समाहर्ता कृष्ण कांत कनबड़िया अपने परिवार एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों के साथ गरमकुंड पहुंचे और कुंड सहित मेला का जायजा घूम घूम कर लिया। मौके पर उन्होंने कहा की गरमकुंड का नजारा बिल्कुल ही आकर्षक एवं रमणीय है। इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर टूरिज्म को बढ़ावा दी जा सकती है। मौके पर बीडीओ साइमन मरांडी,थाना प्रभारी अभिषेक राय , ए एस आई पप्पू चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!