सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के सीलमपुर-हाथीमारा के बीच मंगलवार के बीते रात को एक राशन दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा राशन समाग्री , नगदी, फर्नीचर आदि की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अभुआ गांव के अजीत भगत कुछ माह पहले ही सीलमपुर-हाथीमारा गांव के बीचों बीच में राशन दुकान खोला था. रोज की तरह बीते मंगलवार शाम दुकान में ताला बंद कर घर चला गया था. वही बुधवार को जैसे ही दुकान खोलने पहुचा तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. और दुकान में रखा राशन, साबुन, समेत अन्य समाग्री व नगदी गायब है. दुकान मालिक घटना को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.





