Search

June 19, 2026 12:54 pm

नाबालिक के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है।

 

पीड़िता की मां ने दो व्यक्ति के विरुद्ध थाना में कराया मामला दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना 21 फरवरी की है। पीड़िता की मां ने दोनों आरोपितों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वही महेशपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 21 फरवरी की दोपहर स्कूल छुट्टी होने के पश्चात उनकी बेटी पैदल घर लौट रही थी। रास्‍ते में पूर्व से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। दोनों दुष्कर्म करने की नीयत से किशोरी को झाड़ी में ले जाने का प्रयास करने लगा। किशोरी ने दोनों आरोपियों के चंगुल से अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। जिसके बाद किशोरी ने घर पहुंचकर मां को पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीडीता की मां ने थाना पहुँचकर शिवरामपुर गांव निवासी कायेल सोरेन और राजनिस मुर्मू के खिलाफ मामला दर्ज करवाई. उधर महेशपुर पुलिस मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराते हुए पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!