Search

May 10, 2026 12:37 am

अंचल अधिकारी बनने पर अंचल निरीक्षक के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई।

एस कुमार

महेशपुर अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार शाम को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में अंचल निरक्षक राजेश कुमार साहा को माला पहनाकर व उपहार देते हुए भाव भिनी विदाई दी गई. वही सीओ संजय कुमार सिन्हा ने राजेश कुमार साहा को देवघर जिले के सारवां अंचल पदाधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दी. सीओ श्री सिन्हा ने उनके कार्य करने की तरीके से काफी खुशी जाहिर करते हुए भूरी- भूरी प्रशंसा की. कहा कि उनके यहां से जाने से कमी खलेगी, साथ ही जहां रहे स्वस्थ्य रहे और अपने कार्य को दायित्व पूर्वक करते रहे. वही सीआई राजेश कुमार साहा ने भी सभी को आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दी और गले लगा करा सभी कर्मचारीयों को अभिवादन किया. मौके पर सीओ संजय कुमार सिन्हा, राजस्व कमर्चारी उपेंद्र यादव, प्रल्हाद मंडल, सुबल सिंह, सुलेमान हेम्ब्रम, बाबुर्जी बास्की, उमाकांत यादव, अमृता सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!