Search

June 19, 2026 6:37 pm

हिरणपुर के रास्ते परिचालन को लेकर कोयला डंफरो पर लगा 47 हजार का जुर्माना।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): निर्दिष्ट पथ छोड़कर हिरणपुर के रास्ते परिचालन को लेकर परिवहन विभाग के कर्मियों ने रविवार शाम 10 कोयला डंफरो पर 47 हजार की आर्थिक जुर्माना लगाया। जिला प्रशासन के द्वारा इस पथ में खाली कोयला डंफरो की समयावधि सुनिश्चित की गई थी। इसके बावजूद सरकारी निर्देशो की धता बताते हुए डंफरो की परिचालन किया जा रहा था। इसको लेकर बीते शनिवार को दैनिक जागरण में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। परिवहन विभाग के कर्मी अमीर कुमार राम , अजहर अंसारी , एएसआई मुंद्रिका प्रसाद द्वारा अपरान्ह सादे छह बजे पाकुड़ से अमड़ापाड़ा की ओर वापस लौट रहे 10 खाली कोयला डंफरो को रोका गया व आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सख्त निर्देश भी दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!