Search

April 27, 2026 6:46 pm

बिना हेलमेट और दस्तावेज़ के वाहन चालकों से 23,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अब्दुल अंसारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श अचार संहिता को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा प्रवर्तन जांच दल एवं पाकुड़िया उड़नदस्ता टीम द्वारा थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के उपस्थिति में पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर मंगलवार की देर शाम को वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दो एवं चार पहिया की जांच की गई। जांच में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस के सफर करने वाले वाहन चालकों से तेईस हजार सात सौ पचास रुपए जुर्माना वसूली की गई।जिसमें बिना हेलमेट, ड्राइवरी लाइसेंस, इंश्योरेंस,सीट बेल्ट साथ ही वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले, बिना नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों चालान काटा गया।

img 20241022 wa00521676565428424334891

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!