Search

May 13, 2026 8:53 am

झामुमो कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

बजरंग पंडित

पाकुड़: धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने की, जबकि संचालन वरीय जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया।बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंडों में 15 अगस्त को हर्षोल्लास से झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने को कहा।बैठक के बाद हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मनोनीत जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने नवगठित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह नियुक्तियाँ पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम हैं। उन्होंने प्रखंड स्तर पर जल्द संगठन विस्तार का आह्वान किया।वरिष्ठ नेता हाजी समद अली, हरिवंश चौबे और माइकिल मुर्मू ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति समर्पित हैं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।बैठक में पीटर मरांडी, उमर फारूक, अनारूद्दीन मियां, मुसलोद्दीन अंसारी, लाल मोहम्मद, तरुण मंडल, मिथिलेश घोष, सुनील टुडू, अमित भगत, जोसेफिना हेम्बरम, सुशीला देवी, कदम रसूल, दानियल किस्कू, देवीलाल हांसदा, सिद्दार्थ शंकर, मुकेश सिंह, नूर आलम सहित जिला व प्रखंड स्तरीय तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

img 20250729 wa00317995639912571351419
img 20250729 wa00325681294298575976448

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!