Search

April 27, 2026 11:09 am

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आहूत की गई।

अमर भगत

प्रखंड अमड़ापाड़ा में प्रारंभ हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में स्वागत समिति एवम् उत्सव समिति के सदस्यों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी द्वारा स्वागत समिति एवम् उत्सव समिति के सदस्यों को बताया गया कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर संभावित लाभार्थियों के आच्छादन के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति आबादी वाले ज़िलों में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम हेतु आइईसी वैन भेजा जा रहा है। आइईसी वैन के द्वारा आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना,मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना,जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में प्रचार -प्रसार करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा साथ ही योजनाओं से लाभान्वित लाभूकों की कहानी भी मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के अन्तर्गत रिकॉर्ड की जायेगी।स्वागत समिति एवम् उत्सव समिति के सदस्यों को बताया गया कि आइईसी वैन के समक्ष स्वागत, विकसित भारत हेतु शपथ ग्रहण,विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन, मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के अन्तर्गत लाभार्थियों की कहानी की रिकॉर्डिंग,धरती कहे पुकार के स्वच्छता गीत आदि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,क्विज प्रतियोगिता का आयोजन इत्यादि गतिविधि का आयोजन किया जायेगा।आयोजन स्थल पर टी॰बी॰ जाँच ,सिकल सेल एनेमिया जाँच,उज्जवला योजना में निबंधन भी किया जाएगा ।मोबाईल आइईसी वैन दिनांक-15.11.2023 से 19.11.2023 तक अमड़ापाड़ा प्रखंड में प्रतिदिन दो पंचायतों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी ।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी द्वारा स्वागत समिति एवम् उत्सव समिति के सदस्यों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
उपरोक्त मौके पर प्रभारी ज़िला परियोजना प्रबंधक,ई० पंचायत आनंद प्रकाश,स्वागत समिति एवम् उत्सव समिति के सदस्य,सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवम् राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थें।

IMG 20231114 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!