Search

October 13, 2026 4:35 am

झामुमो प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित, भारत बंदी को लेकर की गई अपील।

इकबाल हुसैन

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कल एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये निर्णय के विरोध में सामाजिक संगठनों द्वारा कल सम्पूर्ण भारत बंदी को लेकर आज झामुमो प्रखंड कार्यालय मे सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम के नेतृतव मे पार्टी कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल हेमब्रम ने प्रखंड वासियो को भारत बंदी पर अपना अपना सहयोग करने की अपील किया। वही प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने बताया की सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता 8 बजे से पूर्व मे महेशपुर के अम्बेडकर चौक पर सभी को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा चौक चौराहे मे रैली निकाल कर लोगो को भारत बंदी को लेकर जानकारी दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!