अब्दुल अंसारी
प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बीडीओ ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को बताया कि मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों की समीक्षा करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया । साथ ही मृत्यु हो जाने के बाद भी मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का नाम प्रपत्र छः द्वारा हटाने ,मतदान क्षेत्र से बाहर निवास हो जाने पर वैसे मतदाताओं का नाम प्रपत्र सात द्वारा हटाने,किराए पर रहने वाले मतदाता के अन्य स्थान पर चले जाने पर उनका विवरणी प्रपत्र आठ में पुष्टि करने,एक ही मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में एक मतदाता का नाम एक से अधिक बार दर्ज होने पर प्राप्त नौ में पुष्टि करने,निकटवर्ती मतदान केंद्रों की सूची में एक ही मतदाता का नाम दर्ज होने पर प्रपत्र दस में पुष्टि करने,ग्रामीण क्षेत्रों में अज्ञात मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपन हेतु ग्राम सभा कर प्रपत्र 11 द्वारा पुष्टि करने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील सहित सहित सभी बी एल ओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे।






