Search

June 13, 2026 5:19 pm

मदरसा नुरुल बानत गंगाड्डा के प्रबंध समिति के ओर से दानदाता चयन हेतु बैठक का हुआ आयोजन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड संसाधन केंद्र मे मदरसा नुरुल बानत गंगाड्डा के प्रधान मौलवी मो मिसबाउद्दीन के अध्यक्षता मे प्रबंध समिति के चयन को लेकर दानदाता के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी पाकुड़ के ज्ञापन 70/गो 18/01/2024 के अलोक मे दांडाधिकारी के रूप मे प्रतिनियुक्त रंजीत कुमार मण्डल, कनिया अभियंता महेशपुर की उपस्थिति मे कुल 10 (दस) दानदाता उपस्थित हुए। 10 (दस ) दानदाता मे से सर्वसम्मति से मो अली रेजा पिता स्वर्गीय गुलाम मुस्तफा ग्राम गंगाड्डा को मदरसा प्रबंध समिति के दानदाता सदस्य के रूप मे चयनित किया गया। मदरसा के सभी शिक्षको द्वारा मो रिजवान अली सह शिक्षक को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप मे चयन किया गया। इस बैठक मे झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह दानदाता पिंकू शेख,समाजसेवी अली रेजा, इक़बाल हुसैन,अबू नसेर,रहमतुल्लाह,सादेकुल शेख,मोतिबूल शेख,साहजहन मण्डल समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!