Search

October 24, 2026 9:02 am

बीडीओ की अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित की़ गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी के अध्यक्षता में बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र का वस्तु स्थिति एवं शौचालय,बिजली,पेयजल,रैंप, पंखा , चार्जिंग पॉइंट, सड़क सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा किया गया। साथ ही मौके पर बीएलओ पर्यवेक्षकों से प्रखंड क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं एवं 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाता जो घर पर ही रहकर ही मतदान करने को इच्छुक है इसकी सूची जल्द से जल्द तैयार करने का निर्देश दिया एवं उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मोके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, पर्यवेक्षक सह सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, लालू रविदास, जगदीश पंडित सहित प्रखंड के सभी बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!