Search

October 15, 2026 12:10 am

प्रखंड कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कर्मशाला का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एटिक भवन सभागार में मंगलवार को खरीफ फसल को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रतो कुमार दास की अध्यक्षता में एक दिवसीय कर्मशाला का आयोजन किया गया। कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत दास ने उपस्थित कृषकों एवं किसान मित्रों को खरीफ फसल की विस्तृत जानकारी दिया। वहीं तेलहन, दलहन, सहित अन्य कई विषयों पर खुलकर उपस्थित किसानों एवं कृषक मित्रों को खरीफ फसल से संबंधित जागरूक किया। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा कृषकों की आय वृद्धि को लेकर लगातार प्रयास कर रही है।इसमे कृषकों की हित मे किशान समृद्धि योजना अंतर्गत सोलर पैनल पंपसेट 90% अनुदानित दर पर मिलेगा केसीसी ऋण , सॉयल हेल्थ कार्ड , बिरसा फसल विस्तार योजना सहित अन्य योजनाओ को धरातल में लाई है। इससे कृषक लाभ भी प्राप्त कर रहे है साथ ही सभी कृषक मित्रों को कहा गया कि जहां पर सिंचाई हेतु पानी की कमी एवं समस्या है वहां चेक डैम बनाया जाएगा चेक डैम का सर्वे कर ऑफिस को उपलब्ध कराई जाय। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओनल मरांडी सहित दर्जनों किसान एवं कृषक मित्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!