प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) आगामी पर्व रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में सोमवार को थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी ने उपस्थित लोगों से कहा पर्व कोई भी हो होली हो या दिवाली,ईद हो या रमजान सभी पर्व भाई चारे का पर्व है, इसलिए आपस मे प्रेम भाव से पर्व मनाएं।लोकसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता भी लागू है। आचार संहिता को देखते हुए पर्व में चुनाव के खिलाप किसी भी प्रकार का अभद्र टिपण्णी नहीं करेंगे। बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो। 50 से ज्यादा लोग मिलकर कहीं एकजुट होकर बैठक या कोई कार्यक्रम करना चाहते है तो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी से आदेश लेकर करेंगे।कानुन को अपने हाथ में नहीं लेंगे।रामनवमी व ईद में किसी प्रकार की कोई जुलुस नहीं करेंगे।ओर करेंगे तो इसके लिए अनुमंडल से अनुमति लेकर करेंगे। जुलुस में डीजे आदि के साथ नृत्य करने के क्रम में अश्लील गाना नही बजाए। उन्होंने कहा रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही कहा क्षेत्र में दो दो पर्व है। रमजान के महीना भी है और रामनवमी। इसलिए एक दूसरे के पर्व में कोई विघ्न पैदा न हो। आपस मे मिल जुल कर पर्व मनाए। बैठक में एसआई सुर्य कुमार,मुखिया शिव टुडू सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






